Lek Ladki Yojana 2024: बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1 लाख रुपये । आखिर क्या है लेक लाड़की योजना? जानिए सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में।

Lek Ladki Yojana 2024: लेक लाड़की योजना 2024 महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित की हुई एक योजना है। इस योजना की पहले सिर्फ घोषणा की गई थी लेकिन अब इसे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर लागू किया गया है। आजके इस लेख में हम लेक लाड़की योजना के बारे में पूरी जानकारी देखेंगे।

Lek Ladki Yojana 2024
Lek Ladki Yojana 2024

लड़कियों की जन्म दर बढ़ाने, लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए 1 अगस्त 2017 से मेरी बेटी भाग्यश्री योजना की घोषणा की गई थी। लेकिन इसे उतना रिस्पॉन्स नहीं मिला था, इसलिए उसी योजना को एक नए रूप में यानी Lek Ladki Yojana के नाम से फिर एक बार पेश किया गया है। सरकार के इस फैसले में इसकी जानकारी दी गई है।

Lek Ladki Yojana के प्रमुख उद्देश्य | Objectives

1) लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहित करके लड़कियों की जन्म दर को बढ़ाना।
2) लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना।
3) लड़कियों की मृत्यु दर को कम करना और बाल विवाह को रोकना।
4) कुपोषण को कम करना।
5) लड़कियों की स्कूल न जाने की दर को 0 तक लाना।

लेक लड़की योजना नियम एवं शर्तें | Terms and conditions

1) Lek Ladki Yojana पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों पर लागू होगी जिनकी एक या दो बेटियां हैं और जिनका जन्म 1 अप्रैल 2023 को और उसके बाद हुआ है। साथ ही अगर किसी परिवार में एक लड़का और एक लड़की है तो यह योजना उस लड़की पर भी लागू होगी।
2) यदि दूसरी डिलीवरी के वक्त किसी माता पिता को जुड़वाँ लड़किया होती हैं, तो इस योजना के तहत लाभ एक या दोनों लड़कियों को होगा। लेकिन उसके बाद माता-पिता को परिवार नियोजन सर्जरी करानी होगी।

3) इस योजना के तहत 1 अप्रैल 2023 से पहले ही लड़की/ लड़का होने पर उसके बाद जो दूसरी लड़की या जुड़वा लड़कियाँ पैदा होगी वे इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
4) लाभार्थी का परिवार महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए।
5) इस योजना के तहत लाभ लेने वाले का महाराष्ट्र राज्य में बैंक खाता होना चाहिए।
6) लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Lek Ladki Yojana दस्तावेज़ | Important Documents

1) लाभार्थी का जन्म प्रमाण पत्र
2) परिवार के मुखिया का आय प्रमाण पत्र (आय प्रमाण पत्र एक लाख से अधिक नहीं होना चाहिए और वह तहसीलदार से होना चाहिए)
3) आवेदक का आधार कार्ड
4) माता-पिता का आधार कार्ड
5) बैंक पासबुक

6) राशन कार्ड (पीला या नारंगी)
7) मतदाता पहचान पत्र (यदि अंतिम लाभ के लिए 18 वर्ष पूरा होने के बाद लड़की का नाम मतदाता सूची में है तो उसका प्रमाण पत्र)
8) संबंधित स्तर पर लाभ के लिए संबंधित स्कूल से प्रमाणित प्रमाण पत्र।
9) परिवार नियोजन सर्जरी प्रमाणपत्र
10) अंतिम लाभ के लिए लड़की का अविवाहित होना आवश्यक होगा।

लेक लाड़की योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन करें | Apply online

Lek Ladki Yojana 2024 के तहत लाभ प्रदान करने के लिए लाभार्थियों को आंगनवाड़ी सेविका और पर्यवेक्षक मुख्य सेविका द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और सभी दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

आवेदन कहां और कैसे करें | Where and how to apply

1) लेक लड़की योजना के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन करना आवश्यक होगा।
2) यह आवेदन आप अपने गांव या शहर की नजदीकी आंगनवाड़ी में जाकर कर सकते हैं।
3) आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज हमने आपको ऊपर बताए हैं।
4) इस योजना के लिए आवेदन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी आंगनवाड़ी पर जाएं और आंगनवाड़ी सेविका से इसके बारे में पूछें।

लेक लाड़की योजना के लाभ

1) लेक लाड़की योजना के तहत पात्र लड़कियों को उनके अच्छे भविष्य के लिए सहायता दी जाती है।
2) जिसमें पात्र लड़कियों को उनके जन्म के बाद पांच हजार रुपये दिए जाते हैं।
3) जब वह लड़की फर्स्ट क्लास में पढ़ती है तब उसे छह हजार रु. दिए जाते है।
4) लड़की के छठी कक्षा पास करने पर उसे सात हजार रुपये दिये जाते हैं।
5) लड़की को ग्यारहवीं कक्षा में आठ हजार रुपये का लाभ मिलता है।
6) इसके अलावा अठारह वर्ष की आयु पूरी होने पर लड़की को पूरे 75 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।

You might also like