Karj Mafi Yojna 2024: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब 2 लाख रुपयों तक का कर्ज होगा माफ! जानिए कैसे?

Karj Mafi Yojna 2024: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी का सरकार स्थापन होने के बाद, महाविकास अघाड़ी सरकार द्वारा 31 दिसंबर 2019 को महात्मा फुले किसान कर्ज माफी योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया था। यह महात्मा फुले कर्ज माफी योजना, अप्रैल माह के आसपास, किसानों द्वारा लिए गए अल्पकालीन कर्ज को माफ करके, किसानों को कर्ज मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। Karj Mafi Yojna 2024

Karj Mafi Yojna 2024

महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक बड़ी घोषणा की गई है। इस घोषणा के तहत महाराष्ट्र सरकार महात्मा फुले ऋण माफी योजना के तहत ऐसे किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने वाली है, जो इस योजना के पहली सूची में दुर्लक्षित है या जिनके पास कम जमीन है। महात्मा ज्योतिबा फुले कर्ज माफी योजना के तहत यह भी जानकारी दी गई है कि अल्पकालीन फसल कर्ज पुनर्गठन या पुनर्गठित कर्ज का लाभ 30 सितंबर तक दिया जाएगा।

महात्मा फुले कर्ज माफ़ी योजना

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जल्द ही महात्मा फुले कर्ज माफ़ी योजना (Karj Mafi Yojna 2024) की तीसरी सूची घोषित की जाएगी। जिन किसानों का नाम प्रथम एवं द्वितीय योजना सूची में नहीं आया है, पहले ऐसे सभी किसानों की जांच की जायेगी और इन किसानों को तीसरी सूची में शामिल किया जायेगा। इसी प्रकार सभी किसानों को महात्मा फुले कर्ज मुक्ति योजना (Karj Mafi Yojna 2024) के माध्यम से कर्ज माफी दी जाएगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई इस बड़ी घोषणा की सूची देखने के लिए आपको अपने नजदीकी सरकार सेवा केंद्र या सीएससी सेवा केंद्र में जाना होगा, या फिर ग्राम पंचायत में जाकर भी आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

सरकार ने छोटी भूमिधारक और सीमांत भूमिधारक किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के महत्वपूर्ण उद्देश्य के साथ महात्मा फुले कर्ज माफी योजना की शुरुवात की है। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

Karj Mafi Yojna 2024 Eligibility Criteria

महाराष्ट्र का कोई भी ऐसा व्यक्ति जो महाराष्ट्र में मंत्री है या महाराष्ट्र राज्य की विधान सभा का सदस्य या विधान परिषद का अध्यक्ष है और साथ ही इसके सदन लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य या अध्यक्ष है, वह इसके तहत पात्र नहीं होगा।

मंत्री और सदस्य के अलावा कोई अन्य व्यक्ति जो गैर-कृषि स्रोतों से इनकम टॅक्स का भुगतान करता है। ऐसे व्यक्ति महात्मा फुले कर्ज माफी योजना के तहत कर्ज माफी के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा जिन व्यक्तियों को 25 हजार रुपये तक मासिक पेंशन मिल रही है, वे भी महात्मा फुले कर्ज माफी योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

महात्मा फुले कर्जमुक्ति योजना के पात्रता निकश में ग्रेट फाइव के कर्मचारि, केंद्र और राज्यों के अधिकारि और कर्मचारियों को छोड़कर 25 हजार या उससे कम मासिक वेतन वाले व्यक्ति शामिल हैं।

राज्य के सार्वजनिक उद्यमों के साथ-साथ महामंडल और सहायता प्राप्त संस्थानों में काम करने वाले व्यक्ति भी इसमें शामिल हैं। यदि व्यक्ति का मासिक वेतन 25 हजार रुपये से अधिक है, तो यह योजना उन पर लागू नही होती है यदि वेतन इससे कम तो वे इस योजना के लिए पात्र है।

You might also like